फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण रुकवाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला

Tue, 28 Jul 2015 12:44 AM IST
संवाददाता
विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव (आजमगढ़)। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार में सोमवार की सुबह महिला की पिटाई से नाराज लोगों ने पुलिस वालों पर दौड़ाकर हमला बोल दिया। इसमें एक दरोगा और चार सिपाही घायल हो गए। पांचों ने मौके से भागकर किसी तरह खुद को बचाया। यही नहीं, पुलिस वालों पर आभूषण और रुपये छीनने का आरोप लगाकर घर वाले और ग्रामीण सठियांव चौराहे पर जाम लगाकर बैठ गए। भारी संख्या में फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

एसओ मुबारकपुर वृजेश यादव के अनुसार सठियांव बाजार निवासी स्व. कालिका प्रसाद गुप्ता के पांच पुत्र हैं कन्हैया, संजय, अनिल, राजू और सुनील। इनमें अनिल और राजू की मौत हो चुकी है। रेलवे स्टेशन रोड पर उनकी जमीन है। एक हिस्से में राजू का मकान बना है, जबकि शेष जमीन में चार हिस्सेदार हैं। इनमें सुनील गुप्ता ने अपने हिस्से की जमीन बाजार के कमल किशोर को बेच दी। उन्होंने रानीपुर गांव निवासी सच्चिदानंद को बैनामा कर दिया, लेकिन जमीन की देखरेख कमल किशोर खुद कर रहे थे। इस बीच सोमवार को कन्हैया, संजय और अनिल के पुत्र उसी जमीन पर निर्माण कराने लगे। ऐसे में कमल किशोर ने थाने में शिकायत कर दी। चौकी प्रभारी सठियांव राकेश कुमार, सिपाही राजेश्वर यादव, राकेश उपाध्याय, शकील अहमद और संदीप यादव ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसी दौरान संजय के घर आई उनकी बहन ने पुलिसवालों को अपशब्द कह दिया। इसपर सिपाही ने उन्हें चाटा मार दिया। महिला की पिटाई से नाराज अन्य महिलाओं और पुरुषों ने ईंट-पत्थर लेकर पुलिस वालों पर हमला बोल दिया। चोट लगने से दरोगा और चारों सिपाही घायल हो गए। पांचों अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। कुछ देर बाद संजय के घर वालों ने ग्रामीणों के साथ पुलिस वालों पर आभूषण और रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए सठियांव चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर सीओ नगर डा. केके सरोज कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। एसओ वृजेश यादव ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें