फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ डीएम के ट्विटर अकाउंट से प्रत्याशी का हुआ प्रचार, संविदा कर्मी के खिलाफ मुकदमा 

Mon, 28 Feb 2022 09:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

ट्विटर अकाउंट से एक प्रत्याशी की प्रचार सामग्री अपलोड होने की जानकारी होने पर डीएम ने जिला सूचना अधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया। जांच में संविदा कर्मी निखिल श्रीवास्तव की संलिप्तता पाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिलाधिकारी के ट्विटर अकाउंट पर एक प्रत्याशी के प्रचार की सामग्री संविदा कर्मी की ओर से अपलोड कर दी गई। जानकारी होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला सूचना अधिकारी ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। सूचना कार्यालय में संविदा कर्मी निखिल श्रीवास्तव कंप्यूटर आपरेटर है।

विज्ञापन


निखिल ट्विटर अकाउंट से लेकर सोशल मीडिया की गतिविधियों को संचालित करता है। आरोप है कि निखिल ने जिलाधिकारी के ट्विटर अकाउंट से एक प्रत्याशी की प्रचार सामग्री प्रसारित कर दी। इसकी जानकारी होने पर डीएम ने जिला सूचना अधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया।

जांच में संविदा कर्मी निखिल श्रीवास्तव की संलिप्तता पाई। इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला सूचना अधिकारी अशोक कुमार ने नगर कोतवाली में संविदा कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें