फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ की तैराक जिया राय को प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित

Mon, 24 Jan 2022 07:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

जिया भारत की शीर्ष रैंक ओपन वाटर पैरा स्विमर और खुले पानी में तैराकी की विश्व रिकॉर्ड धारक हैं। पुरस्कार मिलने पर परिवार और रिश्तेदारों में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
जिया राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी तैराक जिया राय को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके तहत उन्हें एक लाख रुपये, पदक और प्रमाणपत्र दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वर्चुअल प्रोग्राम में जिया राय के परिवार वालों की मौजूदगी में पुरस्कार प्रदान किया।

विज्ञापन


पुरस्कार की रकम महाराष्ट्र के प्रशासनिक अधिकारियों के जरिए खाते में भेजवाई। इस पुरस्कार के लिए पूरे देश से 600 लोगों के नाम भेजे गए थे। इसमें 20 प्रदेशों से 29 प्रतिभागियों का चयन हुआ। इनमें 18 लड़कियां हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निदेशक अशोक कुमार यादव ने मुंबई के डीएम को पत्र देकर वर्चुअल कार्यक्रम की व्यवस्था कराई थी।

वर्चुअल पुरस्कार वितरण में जिया राय के साथ, उनके पिता मदन राय और परिवार के दूसरे सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। जिया भारत की शीर्ष रैंक ओपन वाटर पैरा स्विमर और खुले पानी में तैराकी की विश्व रिकॉर्ड धारक हैं। पुरस्कार मिलने पर परिवार और रिश्तेदारों में जश्न का माहौल है। जिया के बाबा मदन राय और चाचा विपिन राय ने खुशी का इजहार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें