फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को दूसरी शादी करने से रोका

Mon, 26 Jun 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र को गोसड़ी गांव में सोमवार की दोपहर पत्नी के रहते युवक दूसरी शादी कर रहा था। इसकी जानकारी होने पर पहली पत्नी दो बच्चों को साथ लेकर पहुंच गई और शादी को रोकवा दिया। वैवाहिक स्थल पर महिला और बच्चों के आ जाने पर सभी लोग फरार हो गए। घटना के संबंध में पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

       
पीड़ित महिला रेनू देवी जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करौनी गांव निवासी लालमन राजभर की पुत्री है। रेनू का आरोप है कि उसकी शादी नौ वर्ष पूर्व दीदारगंज थाना क्षेत्र के गोसड़ी गांव निवासी रानू राजभर पुत्र रामाश्रय के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पहला सात वर्ष दूसरा पांच वर्ष का है।

रेनू ने बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले उसका पति रानू खाड़ी देश में कमाने चला गया। इसबीच घर वालों ने रेनू को मारपीटकर बच्चों समेत घर से निकाल दिया। रेनू अपने बच्चों संग मायके में थी। इधर दस दिन पूर्व रानू राजभर सऊदी से घर पहुंचा और सोमवार को गांव के मंदिर में अपनी दूसरी शादी रचा रहा था। पत्नी ने पहुंच कर शादी रुकवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें