फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर फिजां में घुली सेवईं की िमठास

Mon, 26 Jun 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
विज्ञापन
ईद पर फिजां में घुली सेवईं की िमठास
विज्ञापन
पूरे जिले में सोमवार को ईद का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के बदरका स्थित ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की नमाज अदा की गई। यहां एक साथ हजारों सिर अल्लाह की इबादत में झुक गए।
विज्ञापन


इस दौरान देश और अवाम की सलामती के साथ अमन चैन के लिए दुआ मांगी गई। नमाज के बाद सभी एक-दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। फिर शुरु हुआ गले लगकर मुबारकबाद देने का सिलसिला जो देर रात तक चलता रहा। इसके अलावा लोग मोबाइल से बातकर और वाट्सएप के माध्यम से भी पर्व की शुभकामनाएं देते रहे।     
 
ईदगाह की ओर जाने वाली गलियों में साफ-सफाई की गई। ईदगाह पर ईद की नमाज पढने का समय सुबह पौने आठ बजे से निर्धारित था। इससे पूर्व सात बजे से ही मुसलमान बंधु जगह पाने के लिए घरों से निकल पड़े थे। आठ बजते-बजते ईदगाह अकीदत मंदों से खचा-खच भर गई थी। जगह न मिलने पर सड़क पर दरी बिछानी पड़ी।
विज्ञापन


निर्धारित समय पर हजारों अकीदतमंदों ने अल्लाह की बारगाह में एक साथ सजदे करके ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद देश की सलामती और अमन चैन के लिए दुआ मांगी। खुतबा सुन कर लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबाकबाद दी। नमाज से पहले शहर इमाम मौलाना इंतेखाब आलम कासमी ने नमाजियों को दीन और हदीस की बातें बताईं।

मौके पर पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्वमंत्री वसीम अहमद, विधायक आलमबदी, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव सहित विभिन्न दलों के नेता और प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, एसपी अजय साहनी, नगर कोतवाल शिशिर द्विवदी, नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरादेवी जायसवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, समाजसेवी अभिषेक जायसवाल दीनू, ईओ दिनेश चंद्र विश्वकर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. वीके अग्रवाल आदि ईदगाह पर मौजूद थे।

सभी ने मुसलमान भाइयों से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी।
दूसरी तरफ दलालघाट, जमातुर्रशाद, बदरका शिया मस्जिद, सीताराम स्थित इमामबाड़ा, सिधारी स्थित मस्जिद पर भी ईद की नमाज अदा कर मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा रहा। ईद की नमाज बाद पूरे जिले में घर-घर लोग अपने जान पहचान वालों के यहां जाकर गले मिलकर ईद की बधाईयां दी साथ ही सेवईं का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें