फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला संग छेड़खानी, विरोध पर पति व जेठ को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पंदहा गांव में रविवार की रात इलाज के लिए पति व जेठ के साथ जा रही गर्भवती महिला के साथ गांव में बरातियों ने छेड़खानी किया। विरोध करने पर पति व जेठ को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पंदहा गांव निवासी छांगुर राम के घर रविवार की रात बरदह के बालडीह गांव से बारात आयी थी। कई बाराती नशे में धुत्त होकर नाच रहे थे। तीन बाराती गांव के बाहर स्थित मुख्य मार्ग पर गपशप में जुटे थे। इसी दौरान गांव निवासी अविनाश अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर इलाज के लिए जा रहा था। नशे में धुत्त तीनों युवकों ने गर्भवती महिला के साथ छेड़खानी कर दी। उसके पति और जेठ ने विरोध किया तो बारातियों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला को पीटा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दिया, जिस पर पुलिस ने एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया जबकि दो अन्य भाग निकले। गर्भवती महिला को मेंहनगर कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें