मालटारी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के खालिसपुर गांव स्थित ईदगाह में रविवार को दूसरे दिन भी हजारों की संख्या में लोगों ने बारिश के लिए नमाज अदा कर दुआ मांगी।
खालिसपुर गांव स्थित ईदगाह में रविवार को रौजा सैफनपट्टी, जीयनपुर, सगड़ी, अंजान शहीद, देवापार, पतार सहित दर्जनों गांव के हजारों लोगों ने बारिश के लिए रो-रो कर दुआ मांगी। मौलान सहाबुद्दीन ने तकरीर किया। कारी मेराजसाहब ने नमाज पढ़ाया। इस दौरान आयोजक महबूब आलम ने कहा कि बारिश न होने से फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा। वहीं नहरों में पानी नहीं है। बिजली समय से नहीं मिल रही है। जिससे ट्यूबवेल आदि बंद पड़े हैं। शिकायत के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौन साधे हैं। यही हाल रहा तो क्षेत्र के किसान आत्महत्या करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर सहबाज खान, डा. मु. शाहेद्दीन, महबूब आलम, तारीक, शेरू, मोनू, गुलाम रब्बानी, नदीम अख्तर, अस्लम, गोलू, सरफराज आदि उपस्थित थे।