फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं की मौलिक नियुक्ति करे सरकार

Mon, 21 Sep 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रशिक्षुओं की मौलिक नियुक्ति कर प्रमाण पत्र का सत्यापन और शेष मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को कुंवर सिंह में हुई। मांगे पूरी न होने पर 24 सितंबर को मोर्चा ने अनशन और घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए राशिद अली और आनंद गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षु शिक्षक परीक्षा में सफल समस्त प्रशिक्षुओं की मौलिक नियुक्ति मूल विद्यालय पर करते हुए इनके प्रमाण पत्रों का शीघ्र सत्यापन किया जाए। प्रशिक्षुओं के शेष मानदेय का भुगतानअविलंब किया जाए और शेष प्रशिक्षुओं जिनका छह माह का प्रशिक्षण पूरा हो रहा है, उनकी परीक्षा शीघ्र कराई जाए। यदि उक्त मांगों का तत्काल हल नहीं निकला तो हम सब प्रशिक्षु 24 सितंबर को प्रदेश स्तर पर अनशन और घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। रवींद्र यादव और प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि आरटीई एक्ट 2009 के संवैधानिक प्राविधानों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में उपलब्ध 4.86 ीलाख रिक्तियों पर समायोजन के लिए योग्यता रखने वाले समस्त बीएड, बीटीसी और टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों को तत्काल नियुक्त किया जाए। इस मौके पर रजनीश राय, सुनील गावस्कर, यासीन जफर, शहनवाज, दूधनाथ यादव, पंकज कन्नौजिया, मनोजपुरी, प्रदीप कुमार, संदीप चौधरी, दिव्या सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें