फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में आशा फोन से करेंगीं ‘एचबीएनसी’ फॉलोअप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कंटेनमेंट जोन में नवजात शिशुओं का गृह आधारित नवजात देखभाल (एचबीएनसी) फॉलोअप आशा फोन के माध्यम से करेंगी। परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. मिथलेश चतुर्वेदी ने आजमगढ़ सहित प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर यह निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के आजमगढ़ के जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (डीसीपीएम) विपिन बिहारी पाठक ने बताया कि फोन के माध्यम से फॉलोअप में आशा कार्यकर्ता स्वयं कम वजन वाले बच्चों, समय से पूर्व जन्मे बच्चों, सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) से डिस्चार्ज हुए बच्चों या घरेलू प्रसव को प्राथमिकता देते हुए सभी नवजात शिशुओं के परिवारों को परामर्श देंगी। इस दौरान वह मां और परिवार को प्रसव के बाद महिला व शिशु में होने वाले खतरे के लक्षणों के बारे में बताएंगी और उनसे पूछेंगी। यह भी सलाह देंगी कि यदि नवजात में किसी तरह के खतरे के लक्षण दिखें तो वह आशा, ब्लाक कम्युनिटी प्रोसेस मैनजर (बीसीपीएम) को सूचित करें। वहीं नॉन कंटेनमेंट जोन में एचबीएनसी का गृह भ्रमण आशा कार्यकर्ता सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए बिना स्पर्श किये और मास्क पहन कर वा हाथों को उचित तरीके से साबुन व पानी के साथ धोने से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें