वहीं, इस मामले में एसपी सुधीर सिंह ने कहा कि संतोष सिंह ने मुलाकात की थी। सुरक्षा और आगे की गवाही को लेकर वार्ता हुई है। परिवार की सुरक्षा पहले से की जा रही है। और किसी को भी सुरक्षा की आवश्यकता होगी तो कमी नहीं आने दी जाएगी। कुंटू के सहयोगियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उसके अधिकतर साथियों और सहयोगियों को जेल भेजा जा चुका है।