फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घरेलू विवाद बना जान का दुश्मन, शराब के नशे में चाचा ने की भतीजे की हत्या

Thu, 07 Jan 2021 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चाचा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में लखीमपुर खीरी से कुछ मजदूर गन्ना छीलने के लिए आए हैं। बुधवार रात आठ बजे शराब के नशे में दो मजदूरों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें सुरेश पुत्र रज्जू ने पप्पू(35) पुत्र हीरालाल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी ले गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी की है।

जानकारी के अनुसार, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी गांव में लखीमपुर खीरी जिले के नगर कोतवाली के बड़ागांव बड़ेहरा निवासी(35) पप्पू यादव पुत्र हीरालाल बिलरियागंज के खानपुर भगतपट्टी गांव में अवधेश सिंह के ट्यूबवेल पर रह कर गन्ना छीलने के लिए आया है। साथ में उसका चाचा सुरेश यादव और अन्य मजदूर भी आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की रात में घरेलू विवाद को लेकर पप्पू का अपने चाचा सुरेश से विवाद हो गया। इस दौरान चाचा सुरेश ने पप्पू पर गन्ना छीलने वाले हंसिए से वार कर दिया। पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उसके साथी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि हत्या के आरोप में चाचा सुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें