पुलिस अलर्ट मोड में रही। संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात रही। पूरे जिले के प्रमुख चौराहों और बाजारों में फोर्स को सिविल ड्रेस में तैनात किया गया।
आजमगढ़ में विशेष सतर्कता
आजमगढ़ जिला प्रदेश के संवेदनशील जिलों में गिना जाता है। ऐसे में यहां पर किसी तरह की अराजकता न हो इसको लेकर देर रात से ही विशेष सतर्कता बरती गई। आजमगढ़ जिले में 23 जून को उपचुनाव भी होना है। जिले में सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी मैदान में भी हैं। ऐसे में अराजक तत्व यहां पर कोई गड़बड़ी न कर दें।
इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस-प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। लोकसभा उपचुनाव को लेकर पूरे प्रदेश की नजरें आजमगढ़ जिले पर टिकी हुई हैं। ऐसे में यहां विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है, जिसे किसी तरह की घटना को रोका जा सके।