फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा वर-वधू संस्थान ने बिना दहेज शादी कराने का उठाया जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। पूजा वर-वधू संस्थान की बैठक राधाकृष्ण मंदिर अंबारी पर बुधवार को हुई। बैठक में चर्चा हुई कि कोरोना संक्रमण के चलते लोगों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। खास तौर से मध्यम एवं गरीब वर्ग पर इसका खासा प्रभाव पड़ रहा है। इसे देखते हुए संस्थान ने क्षेत्र के युवकों और युवतियों की दहेज रहित शादी का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान यादव ने बताया कि लोग रजिस्ट्रेशन कराएं। संस्थान की ओर से शादी प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। इससे भविष्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। जिलाध्यक्ष राधेश्याम ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराई दहेज के कारण कई रिश्ते शादी से पहले और कई बाद में भी टूट जाते हैं। कई ऐसे भी लोग है जो इस महामारी के दौर में शादियों में आने वाले खर्चे को वहन नहीं कर सकते हैं। इसलिए संस्था ने दहेज रहित शादी कराने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर शशि, सुरेश प्रजापति, रमेश, गनेश, श्यामलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें