फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पांच केंद्रों से बूथों पर रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विधानसभा चुनाव के लिए सात मार्च को मतदान होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को पांच अलग-अलग स्थानों से पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर मतदान के लिए रवाना होंगी। मतदान को लेकर शनिवार को पुलिस लाइन में फोर्स के साथ डीएम-एसपी ने बैठक की। इस दौरान सभी को आपस में तालमेल बना कर जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि पांच स्थानों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इसमें सदर व मुबारकपुर विधानसभा के लिए श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर, सगड़ी और गोपालपुर विधानसभा के लिए राजकीय आईटीआई कालेज, अतरौलिया के लिए एसकेपी इंटर कालेज से, दीदारगंज और निजामाबाद व फूलपुर विधानसभा के लिए कृषि महाविद्यालय कोटवा रानी की सराय पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। लालगंज और मेंहनगर विस के लिए महामृत्युंजय डेंटल कालेज चंडेश्वर से पोलिया पार्टियों की रवानगी होगी। उन्होंने बताया कि इन स्थानों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी के चलते छह मार्च को जिले के वाराणसी जौनपुर मार्ग, आजमगढ़-वाराणसी मार्ग, आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग, आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग, आजमगढ़- मऊ मार्ग, आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग काफी व्यस्त रहेंगे। इसी मार्गों से पोलिंग पार्टियां सात मार्च को मतदान का कार्य संपन्न कराने के बाद एफसीआई चकवल व एफसीआई बेलइसा पहुंच कर ईवीएम जमा करेंगी।
एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि सभी फोर्स एक दूसरे से पूरी तरह से समन्वय बना कर काम करें। बूथों पर होने वाली छोटी से छोटी घटनाओं की जानकारी एक-दूसरे को देते रहें ताकि कोई छोटी घटना बड़ी घटना में तब्दील न होने पाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बूथ पर 100 मीटर की दूरी पूरी तरह से सुरक्षित होती है। ऐसे में किसी के साथ गए गनर को 100 मीटर के अंदर नहीं प्रवेश करने दिया जाए। इतना ही नहीं राजनैतिक दल पोलिंग बूथ से दो सौ मीटर की दूरी पर अपना मतदाता पर्ची काउंटर लगा सकते है लेकिन इन काउंटरों पर मात्र एक मेज व दो कुर्सी ही लगाने की अनुमति है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अमले ने कमर कस ली है। सभी बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स रहेगी। इतना ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी बाहर से आयी हुई है। हर बूथों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती तो रहेगी ही वहीं वाहनों से फोर्स भी लगातार क्षेत्र में चक्रमण करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें