फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ते और मतपेटी लेकर बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
सदर तहसील से स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र विधान परिषद गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को सदर तहसील परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हो गई। जनपद में बनाए गए 23 बूथों पर 5133 मतदाता 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

जनपद में उप्र विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को सदर तहसील परिसर से जनपद में बनाए 23 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। शाम तक यह पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच गई। जहां मंगलवार की सुबह आठ बजे से इनके द्वारा मतदान को संपन्न कराया जाएगा। इस मतदान में जनपद से कुल 5133 मतदाताओं को हिस्सा लेना है। जनपद में कुल 23 बूथों में 21 बूथ विकास खंडों में बनाए गए हैं जबकि एक बूथ सदर तहसील परिसर और एक शिब्ली नेशनल कालेज परिसर में बनाया गया है। इस मतदान में जनपद से 3854 पुरुष मतदाता और 1279 महिला मतदाताओं को हिस्सा लेना है। जिसमें लालगंज में 134, ठेकमा में 141, मेंहनगर में 194, तरवां में 111, फूलपुर में 41, मार्टीनगंज में 223, अहरौला में 247, पवई में 277, अतरौलिया में 92, कोयलसा में 195, बिलरियागंज में 334, महराजगंज में 230, सगड़ी में 394, हरैया में 201, रानी की सराय में 226, पल्हनी में 557, मुहम्मदपुर में 122, मिर्जापुर में 124, तहबरपुर में 106, जहानागंज में 315, सठियांव में 319, शिब्ली में 388 और सदर तहसील में 162 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे।
00000000000000000000000
हर बूथ पर है सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती
आजमगढ़। जनपद में इस मतदान के लिए कुल 23 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सभी बूथों पर एक-सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके साथ ही तहसीलवार जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए है। इस प्रकार जनपद की आठ तहसीलों में आठ जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल 26 पोलिंग पार्टियां बनाई है। जिसमें से तीन पार्टियों को आरक्षित रखा गया है। हर पोलिंग पार्टी में चार लोगों को तैनात किया गया है। इस प्रकार कुल 104 कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

00000000000000000000
सशस्त्र पुलिस बल के साथ महिला पुलिस कर्मी भी तैनात
आजमगढ़। बूथों पर सुरक्षा के लिए हर थानों की पुलिस के साथ ही पोलिंग पार्टियों के साथ एक एसआई, दो सशस्त्र पुलिस, दो महिला पुलिस और दो होमगार्डों की ड्यूूटी लगाई है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र के थानों की पुलिस भी मौजूद रहेगी।
0000000000000000000
जनपद में चार संवेदनशील बूथ
आजमगढ़। शिक्षक निर्वाचन के मतदान को सकुशल को संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से संवेदन शील बूथों केे भी चिह्नित किया गया है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के लोग भी इस निर्वाचन में प्रत्याशी हैं। इसलिए उनके क्षेत्र के पोलिंग बूथों को संवेदनशील बनाया गया है। जिसमें पल्हनी, शिब्ली कालेज, अहरौला और बिलरियागंज बूथ शामिल हैं।
000000000000000000000
16 प्रत्याशी है चुनाव मैदान में
आजमगढ़। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से इस बार 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें सपा से अवधेश कुमार यादव, इंडियन नेशनल कांग्रेस से नागेंद्र दत्त त्रिपाठी, अजय सिंह, अनिल कुमार गौतम, अनिल कुमार श्रीवास्तव, अरूण सिंह, देशबंधु शुक्ला, ध्रुुव कुमार त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह, रमेश कुमार विमल, राजीव यादव, रामप्रताप राम, रामजन्म सिंह, लालबहादुर यादव और बिभ्राट चंद कौशिक निर्दलीय के रूप में ताल ठोंक रहे हैं। इसमें रामजन्म सिंह, नरेंद्र सिंह और अजय सिंह आजमगढ़ जनपद के ही रहने वाले हैं।
मतदाता लगाएंगे मास्क, थर्मल स्कैनिंग का भी निर्देश
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार ने बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचन का मतदान एक दिसंबर को होगा। तहसील सदर से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर भेजा जा रहा है, इनके साथ पुलिस फोर्स भी लगाई गई है।
कुल 23 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 20 ब्लॉक, दो तहसील व एक शिब्ली कॉलेज में मतदान केंद्र बनाया गया है। प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार कार्मिक हैं, तीन पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। मतदान केंद्र पर प्रत्येक वोटर को ग्लब्स उपलब्ध कराया जाएगा और सभी मतदाता मास्क लगाए रहेंगे। सभी मतदाताओं की थर्मल स्कैनिंग भी की जाएगी। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। मतगणना के लिए पोस्टल बैलट गोरखपुर भेजा जाएगा जहां तीन दिसंबर को मतगणना हेेगी। जनपद में 5133 मतदाता हैं, सभी की वोटर लिस्ट अपडेट है और उनको प्रदर्शित किया जाएगा। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसडीएम तथा तहसीलदार को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है जो भ्रमण सील रहेंगे। सीआरओ और एडीएम प्रशासन को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। हर बूथ पर कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें