आजमगढ़। जनपद में शनिवार को 16 नये कोरोना संक्रमितों को चिह्नित किया गया है। वहीं, 13 कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक कुल 5428 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 5206 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 135 पहुंच गई है। रिकवरी दर 96 फीसद पर है। अब तक 101 मरीजों की मौत हुई हैं।
शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में गंजा स्थित शिक्षण संस्थान में दो छात्र, पुलिस लाइन में पांच, हरैया के देवारा खास राजा में एक, हिसामुद्दीनपुर में एक, कंधरापुर के धरसन में एक, डीएवी डिग्री कालेज में एक, चरौवा तेरही में एक, लछिरामपुर में एक, सचुई शेरपुर में एक, एसबीआई रैदोपुर के मैनेजर, हरैया के करखिया में एक संक्रमित मिला है।