फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुवांई गांव में शनिवार की रात नानी व नतिनी की हत्या मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची और खोजी कुत्ते को घर में प्रवेश कराया गया। खोजी कुत्ता घर से बाहर निकलकर जमीन को सूंघते हुए घटनास्थल से करीब 70 मीटर की दूरी पर जाकर एक व्यक्ति के पास रुक गया। इसके आधार पर पुलिस ने गांव के दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका लीलावती के पति उमाशंकर गुप्ता बिहार के पटना में दाना भुनकर बेचते हैं। करीब दो साल पहले लीलावती के पति उमाशंकर घर आए थे। उसके बाद से आज तक वह अपने घर नहीं आएं। इतना ही नहीं उसके दो बेटे संतोष व प्रमोद और बड़ी बहू उमाशंकर के साथ पटना में ही रहते थे। उधर लीलावती की बेटी ने मां को अकेला देख अपनी आठ वर्षीय बेटी आंचल को मां के पास गुवांई गांव में रहने के लिए भेज दिया। आठ वर्ष की उम्र से ही आंचल अपनी नानी के साथ उनके घर में रहती थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि मृतका व उसके पति में किसी बात को लेकर मनमुटाव था। इसलिए वह दो साल से उमाशंकर अपने घर नहीं आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि खोजी कुत्ता जिस घर के सामने रुक जा रहा था वहीं के एक व्यक्ति का लीलावती के यहां आना जाना लगा रहता था। यदि कुछ काम पड़ता था तो वह मदद कर देते थे। बताया कि जिन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है उनका लीलावती के घर आना-जाना लगा रहता था। वहीं पुलिस घटना का कारण पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें