फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। किशोरियों के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सिधारी व पवई पुलिस ने संबंधित धाराओं में आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने चार जुलाई को तहरीर दी कि गांव का ही अवनीश यादव पुत्र राजदेव ने उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नामजद आरोपी अवनीश को नीबी गांव स्थित एक चाय की दुकान से गिरफ्तार कर उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। पवई संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र की एक महिला ने बीते 14 अक्टूबर को तहरीर दी थी कि 13 अक्तूबर की रात पंकज बिंद पुत्र बाबूलाल बिंद मेरे घर में घुस आया और सो रही मेरी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुत्री के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नामजद आरोपी को बलुवा मोड़ सुम्हाडीह के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें