फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सपा के प्रचार गीत पर बच्चों से ठुमका लगवाना पड़ा भारी, शिक्षक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 21 Aug 2025 01:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के सरकारी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के दिन सपा के प्रचार गीत पर बच्चों को डांस कराने वाले शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के कोयलसा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मगरुपुर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बच्चों से सपा के प्रचार गीत पर ठुमके लगवाने वाले शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ा था।

विज्ञापन


बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की बजाय समाजवादी पार्टी का गीत बजाया गया, जिस पर सहायक अध्यापक सुनील यादव बच्चों को डांस के लिए प्रेरित करते और तालियां बजाकर उत्साहवर्धन करते दिखाई दिए। इस मामले की शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने जिलाधिकारी से की थी। उन्होंने इसे स्वतंत्रता दिवस की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। 

इसे भी पढ़ें; UP News: वाराणसी में कालोनाइजर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक सवार तीन बदमाशों ने मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को गंभीर मानते हुए बीएसए राजीव कुमार पाठक ने सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया था। इसके बाद बुधवार को उनके निर्देश पर बीईओ कोयलसा ने कप्तानगंज थाने में निलंबित शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि बीईओ की तहरीर पर कप्तानगंज थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें