फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फर्जीवाड़ा कर पाई थी शिक्षक की सरकारी नौकरी, बर्खास्तगी के सात माह बाद गिरफ्तार

Sat, 05 Jun 2021 11:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शिक्षक ने कूटरचना कर नौकरी पाई थी। अक्तूबर 2020 में जब जांच हुई तो नौकरी पाने के लिए फर्जीवाड़ा करने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में दूसरे के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभिलेखों के सत्यापन में फर्जीवाड़ा पकड़ में आने पर अक्तूबर 2020 में उसे बर्खास्त किया गया था।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अतरौलिया थाना क्षेत्र के जमीन दशांव गांव निवासी अंतिम कुमार सिंह ने दूसरे युवक के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सहारे कूटरचना कर 2015 में परिषदीय विद्यालय में बतौर सहायक अध्यापक नियुक्ति पा ली थी। उसकी पहली तैनाती फूलपुर के विद्यालय पर हुई थी। करीब साल भर पहले उसका स्थानांतरण अहरौला विकास खंड के पकड़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर हुआ था।

शिकायत पर जांच में अभिलेख धीरज सिंह के मिले और कूटरचना कर अंतिम कुमार ने नौकरी पाई थी। फर्जीवाड़े की पुष्टि होते ही बेसिक शिक्षा विभाग ने अक्तूबर 2020 में उसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर अहरौला थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा भी पंजीकृत करा दिया था। करीब सात माह बाद शनिवार को पुलिस ने जमीन दशांव गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें