फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना दे रहे 15 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो पहिलेपुर गांव में बीते 14 अगस्त से ही आजाद समाज पार्टी के बैनर तले धरना प्रदर्शन चल रहा था। सोमवार की शाम पुलिस फोर्स धरना प्रदर्शन खत्म कराने पहुंची तो पुलिस टीम पर धरनारत लोगों ने हमला कर दिया। जिस पर पुलिस ने 15 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं एहसान खान समेत सैकड़ों के खिलाफ गंभीरपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाने में दर्ज हुए मुकदमे की तहरीर में पुलिस ने बताया कि एहसान खान व धर्मवीर भारती के नेतृत्व में 14 अगस्त से ही सैकड़ों की संख्या में लोग पहिलेपुर गांव में बिना अनुमति धरना प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार को पुलिस टीम बिना अनुमति चल रहे धरना प्रदर्शन को खत्म कराने पहुंची तो वहां मंच पर एहसान खान, धर्मवीर भारती समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस के पहुंचते ही धरनारत लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिया। पुलिस ने एहसान खान व धर्मवीर भारती को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो लोग उग्र हो गए पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस ने मौके से 15 लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। गिरफ्तार लोगों में जितेंद्र पुत्र रामलाल, जनार्दन पुत्र रामदेव, अंशू कुमार गौतम पुत्र रघुनाथ गौतम, लालबहादुर पुत्र बंशराज, धर्मबीर भारती पुत्र स्व. फूलचंद भारती, सहिकेश कुमार पुत्र सीता राम, जोखन राम पुत्र रामबली, अरविंद पुत्र स्व. सहाजन, श्याम बहादुर पुत्र बंशराज, एहसान खान पुत्र मतीउद्दीन खाँ, दीपक कुमार पुत्र शिवलाल, आशीष कुमार पुत्र सोहित राम, चंद्रेश कुमार पुत्र सुग्रीव राम, राहुल कुमार पुत्र श्रीलाल शामिल है।
एहसान पर दर्ज हैं 22 मुकदमे
आजमगढ़। पुलिस विभाग ने आजाद समाज पार्टी के नेता एहसान खान का आपराधिक इतिहास भी मंगलवार को जारी कर दिया है। पुलिस विभाग के रिकार्ड के अनुसार एहसान के खिलाफ जिले में कुल 22 मुकदमें दर्ज है। जिसमें सर्वाधिक सात मुकदमें गंभीरपुर थाने में दर्ज है। इसके अलावा शहरकोतवाली में छह, सरायमीर में तीन, दीदारगंज व तरवां में दो-दो तथा बरदह व अहरौला में भी एक-एक मुकदमा एहसान खान पर दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें