फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर प्लंबर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बरौना बाजार के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार प्लंबर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बरहद के जखांव गांव निवासी 60 वर्षीय बलदेव राजभर प्लंबर का काम करता था। बुधवार को वह साइकिल से कहीं काम करने गया हुआ था। देर रात वह साइकिल से ही घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बरौना बाजार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश में निकले तो बरौना बाजार में सड़क किनारे बलदेव मृत हाल में पड़ा था। परिजनों की सूचना पर बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक छह पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें