फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एहसान को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता, किए गए निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। धरना प्रदर्शन के नाम पर पैसों की वसूली प्रकरण में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पर पार्टी ने कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा आडियो वायरल करने व गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रहे एहसान खान को पुलिस ने सोमवार को गंभीरपुर थाना के रानीपुर रजमो गांव में चल रहे धरना प्रदर्शन स्थल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसी दिन देर शाम एसपी ने पुलिस विभाग के सोशल मीडिया ग्रुप में एहसान खान के आपराधिक इतिहास के साथ ही एक आडियो भी जारी किया। आडियो में एहसान खान एक व्यक्ति से धरना प्रदर्शन खत्म करने के नाम पर 20 लाख रुपये की डिलिंग कर रहे थे। पुलिस की एहसान के खिलाफ इस कार्रवाई के बाद अब पार्टी भी उनके खिलाफ हो गई है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर स्थानीय कमेटी द्वारा प्रकरण की जांच कराई गई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने एहसान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें