बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 232 नंबर माइल स्टोन के पास ट्रक में पीछे से पिकअप जा घुसी। इस हादसे में चालक व उसके साथ बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां एक की मौत हो गई। दूसरे का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना क्षेत्र के 17 नंबर गली निवासी जयपाल (35) सोमवार की रात 12 बजे पिकअप लेकर साथी चालक पीलीभीत के अमरपाल (40) के साथ बलिया जा रहे थे। जैसे ही वह कंधरापुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे माइल स्टोन 232 पर पहुंचे ही थे तभी ट्रक के रुकने पर पीछे से टक्कर हो गई। इससे दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जयपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमरपाल का इलाज चल रहा है। मृतक तीन भाई चार बहन में सबसे छोटा था।