फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ेदान लगा फिर भी सड़कों पर ही कूड़ा फेंक रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन अभियान चलाकर शहर से लेकर गांवों तक को स्वच्छ बनाया जा रहा है। वहीं नगर पंचायत निजामाबाद में खुलेआम लोगों द्वारा इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उनके द्वारा कूड़ेदान लगा होने के बाद भी कूड़े को उसमें डालने की बजाए सड़कों पर फेंका जा रहा है। सबकुछ देखते हुए भी नगर पंचायत मौन साधे हुए हैँ।
विज्ञापन

शासन स्तर से गीले और सूखे कचरे को खुलेआम सड़क पर फेंकने पर जुर्माना लगाए जाने का निर्देश दिया गया है और सफाई की प्रक्रिया में ढ़िलाई बरतने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। इस पर नगर पंचायत निजामाबाद के कुछ वार्डों में सफाई अभियान तो ठीक है लेकिन कुछ वार्डों की दशा इतनी दयनीय है कि यहां गुजरना भी लोगों को भारी पड़ता है। नगर के वीआईपी रोड पर स्थित एक सरकारी हैंड पंप के पास खुलेआम लोगों द्वारा कूड़े को फेंका जा रहा है। जबकि वहीं बगल में ही नगर पंचायत द्वारा कूड़ेदान को लगाया गया है। लेकिन लोगों द्वारा उसमें कूड़े को नहीं डाला जाता है। लोगों द्वारा खुले में फेंके गए कूड़े पर सुबह के वक्त सूअर और कुत्ते आदि उन्हें इतना फैला देते हैं कि दुर्गंध से मोहल्लेवासियों का जीना दुभर हो गया है। इसकी शिकायत नगर पंचायत प्रशासन को मोहल्ले वालों ने कई बार की लेकिन उनकी बातों पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया है। नगर के देवकी सेठ तिराहे, वीआईपी रोड के तिराहे पर और नगर के कुछ भागों में खुलेआम कूड़े को सड़क पर फेंका जा रहा है। कस्बे के प्रमोद मौर्या, संतोष सोनी, त्रिभुवन प्रजापति, विजय, अशोक, संजय सोनी, पंकज वर्मा आदि ने कहा कि ऐसे लोगों पर नगर पंचायत की ओर से कार्रवाई की जाए। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी प्रहलाद पांडेय ने बताया कि खुलेआम जानवरों को घुमाने वालों को नोटिस दी जा रही है। कूड़ेदान में कूड़ा ना फेंकने वालों की जांच की जा रही है और उनको नोटिस देकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें