फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सतर्कता के साथ व्रत रखें शुगर और बीपी के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना के लिए बड़ी संख्या में लोग व्रत रख रहे हैं। हालांकि, शुगर और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लंबे समय तक खाली पेट रहना और खानपान में बदलाव जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में उन्हें चिकित्सकीय सलाह जरूर लेनी चाहिए और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां भी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शुगर के मरीजों को भूखे रहने से ब्लड शुगर अचानक कम होने का खतरा रहता है। मीठे फल, चीनी युक्त पेय और तले हुए पकवान खाने से शुगर व कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।
उन्होंने हाई ब्लड शुगर से पीड़ित मरीजों को व्रत न रखने या नियमित जांच कराने की सलाह दी। ब्लड प्रेशर के मरीजों को अधिक नमक और सेंधा नमक से परहेज करना चाहिए। कुट्टू व सिंघाड़े के आटे से बने पकवान सीमित मात्रा में ही खाने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पर्याप्त पानी न पीने से डिहाइड्रेशन, कमजोरी और चक्कर आ सकते हैं, इसलिए पर्याप्त पानी पीना चाहिए। व्रत के दौरान अधिक पसीना, कंपकंपी, घबराहट, चक्कर या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत व्रत तोड़कर चिकित्सकीय परामर्श लें।
उन्होंने बताया कि यदि शुगर का स्तर 70 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर से कम (हाइपोग्लाइसीमिया) हो जाए, तो व्रत जारी रखना सुरक्षित नहीं है। ऐसे मरीजों को व्रत रखने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और दवा की खुराक में खुद से बिल्कुल बदलाव नहीं करना चाहिए। व्रत के अनुसार दवा और भोजन की समय-सारिणी के लिए चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें