फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गांधी-शास्त्री को नमन कर लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प

विज्ञापन
गांधी जी को नमन करते साहू समाज के लोग। स्रोत-साहू समाज
विज्ञापन
गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को आजमगढ़ साहू समाज के लोगों ने पदयात्रा कर रैदोपुर स्थित महात्मा गांधी तिराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समाज के लोगों ने दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता विनय प्रकाश गुप्त ने महात्मा गांधी के जीवन और स्वच्छता के प्रति उनके आग्रह को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने स्वच्छता को सामाजिक बदलाव का महत्वपूर्ण माध्यम बनाया।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने भी ‘जय जवान, जय किसान’ का मंत्र देकर देश के विकास और सुरक्षा में किसान व जवान की भूमिका को रेखांकित किया। समिति अध्यक्ष सतीश चंद्र एडवोकेट ने कार्यक्रम में शामिल लोगों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सत्यप्रकाश गुप्ता, लक्ष्मी प्रसाद गुप्त, राम नवल गुप्ता, रमाशंकर साहू, राहुल गुप्ता, बड़ेलाल गुप्ता, जगदीश गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्ता, राम मिलन गुप्ता, प्रियंश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें