फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मत्स्य पालक विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम नारायण तिवारी ने जानकारी दी है कि वित्तीय 2025-26 में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागीय पोर्टल को 24 जुलाई से 14 अगस्त 2025 तक खोला गया है। इच्छुक लाभार्थी जनसेवा केंद्रों के माध्यम से अथवा स्वयं आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ग्राम सभा के तालाबों के पट्टा धारकों को मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त निम्नलिखित योजनाएं भी शामिल हैं। इनमें निषादराज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना है जो केवल महिला मत्स्य पालकों के लिए है। मछली विक्रय के लिए मोपेड विद आइसबॉक्स योजना भी संचालित हो रही है। मछुआरों के लिए अंतरराज्यीय भ्रमण, दक्षता विकास, प्रदर्शनी एवं सेमिनार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित हो रही है। आवेदक विभागीय कार्यालय, मत्स्य पालक विकास अभिकरण, मड़या, रैदोपुर, आजमगढ़ में किसी भी कार्यदिवस पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें