फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बढ़ी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की समय सीमा एक साल बढ़ा दी गई है। अब वाहन स्वामी 15 दिसंबर 2023 तक अपने वाहनों पर एचएस प्लेट लगवा सकेंगे। जिससे वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी। अभी तक जिले में बहुतायत वाहनों पर एचएस नंबर प्लेट नहीं लग सका है।
विज्ञापन

जनपद के एआरटीओ कार्यालय में करीब पांच लाख पंजीकृत है। इनमें से करीब डेढ़ लाख वाहनों पर ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी हुई है। बाकि वाहन पुरानी नंबर प्लेट से ही काम चला रहे है। अब ऐसे वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। परिवहन विभाग ने 15 दिसंबर 2023 अंतिम तारिख दी है। वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आखिरी दो अंकों के आधार पर नई तारिख मिलेगी। एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिन वाहनों के नंबर के अंत में 0 व 1 है, उनको 15 फरवरी 2022, दो व तीन है, उनको 15 मई, चार व पांच अंक वाले वाहनों को 15 अगस्त, छह व सात अंक वाले वाहनों को 15 नंबर तथा आठ व नौ अंक वाले वाहनों को 15 दिसंबर तक की छूट दी गई है।
कोट
वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 15 दिसंबर 2023 तक एचएस नंबर प्लेट लगेगी। वाहनों के नंबर के अंतिम दो अंकों के आधार पर नई तारीख मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतेंद्र कुमार यादव, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें