फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: यूपी बोर्ड परीक्षा में लगाए जाएंगे एक हजार बेसिक शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। विभाग को इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगभग 6000 शिक्षकों की जरूरत है। इसके लिए वह बेसिक शिक्षा विभाग से लगभग 1000 शिक्षकों की डयूटी लगाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल एक 77 हजार 711 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 93 हजार 521 छात्र-छात्राएं और इंटरमीडिएट के 84190 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभाग को कुल लगभग छह हजार शिक्षकों की जरूरत पड़ेगी। जिसे देखते हुए विभाग की ओर से एक हजार शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग से तैनात करने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही उसके द्वारा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों को चिन्हित भी कर लिया गया है। लेकिन अभी तक उनकी सूची फाइनल नहीं हो सकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि इस बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगभग एक हजार बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक लगाए जाएंगे। शुक्रवार से केंद्रों पर कापियों के पहुंचने का सिलसिला भी राजकीय बालिका इंटर काॅलेज से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें