आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा के सहयोग से प्राकृतिक खेती करने वाले कि खरसहन खुर्द गांव के किसान महेंद्र सिंह को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बिजेंद्र सिंह, अपर निदेशक प्रसार डाॅ. आरआर सिंह की उपस्थिति में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2013 में उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। महेंद्र सिंह विगत 10 वर्षों से सुभाष पालेकर कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। सिर्फ एक गाय से 30 एकड़ में प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। कार्यशाला में डाॅ. एलसी वर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष का प्राकृतिक खेती अनंत जीवन का आधार विषय पर संपूर्ण समाधान चर्चा हुई।