फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अरारा गांव के पास शनिवार को दिन में दोे बाइक ं के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक की जहां मौत हो गई तो वहीं दूसरे बाइक पर बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर फेटी गांव निवासी 26 वर्षीय शमीम अहमद पुत्र हसन अली शनिवार को दिन में बाइक से कहीं जा रहा था। अभी वह गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अरारा गांव के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार 32 वर्षीय शिव व 30 वर्षीय सुधीर पुत्रगण परदेश से जोरदार टक्कर हो गई। बाइकों के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि शमीम की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे बाइक सवार शिव व सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गए। शिव व सुधीर सरायमीर के नंदाव बाजार से वापस घर जा रहे थे। सूचना मिलते ही गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इन दोनों भाइयों की हालत भी गंभीर बतायी जा रही है। शिव काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बताया गया है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शमीम की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी वह एक पुत्र का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें