फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: झगरहवा बस्ती का एक घर चढ़ा कटान की भेंट, 26 पर खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी तहसील के देवरांचल में घाघरा का तांडव जारी है। नदी का जलस्तर घटने लगा है, इसके साथ ही कटान भी शुरू हो गया है। कटान से देवारा खास राजा के झगरहवा बस्ती का एक घर घाघरा में विलीन हो गया। वहीं 26 घरों पर कटान का खतरा मंडरा रहा है। नदी घटने के बाद भी अभी तक दोनों ही गेजों पर खतरा निशान से ऊपर बनी हुई है।
विज्ञापन


नदी का पानी जैसे जैसे घट रहा है, वैसे ही तटवर्ती गांव में कटान शुरू हो गया है। देवारा खास राजा गांव के झगरहवा, बाढ़ू का पुरा, बगहवा में कटान हो रहा है। परसिया, गांगेपुर और सहबदिया में भी कटान होने से कृषि भूमि घाघरा नदी में विलीन हो रही है। घाघरा नदी में आई बाढ़ ने सगड़ी तहसील के उत्तरी क्षेत्र को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। तहसील के मुताबिक अब तक 24 गांव इस आपदा से जूझ रहे हैं। प्रशासन द्वारा 151 नावों को लगाकर राहत कार्य किया जा रहा है, जबकि ग्रामीणों ने अपनी सुविधानुसार नावों का संचालन किया है।
एसडीएम नरेंद्र गंगवार और तहसीलदार विवेकानंद दुबे बाढ़ प्रभावित इलाकों का लगातार दौरा कर रहे हैं। एसडीएम सगड़ी नरेंद्र गंगवार ने कहा कि नदी घट रही है, सुविधा अनुसार नावें चलाई जा रही हैं। गांवों में बिजली के लिए अधिशासी अभियंता से बात हो गई है। बदरहुंआ नाले पर बुधवार की शाम नदी का जलस्तर 72.80 मीटर से बृहस्पतिवार को 37 सेमी घटकर 72.43 मीटर हो गया है, तो वहीं डिघिया नाले पर 71.83 मीटर से 41 सेमी घटकर 71.42 मीटर हो गया है। अभी नदी बदरहुंआ में 75 सेमी तो डिघिया में 102 सेमी ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें