फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 अक्तूबर को 59 केंद्रों पर राज्य प्रवर अधिनस्थ सेवा परीक्षा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन
नेहरू हाल में सम्मिलित राज्य प्रवर अधिनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2020 एवं वन संरक्षक/क्षेत्रीय व - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। नेहरू हाल सभागार में सम्मिलित राज्य प्रवर अधिनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2020 एवं वन संरक्षक-क्षेत्रीय वन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2020 को लेकर डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। परीक्षा 11 अक्टूबर रविवार को 59 केंद्रों पर दो पालियों 9.30 से 11.30 बजे और 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। इस परीक्षा में 27687 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। डीएम ने कहा कि परीक्षा में सेक्टर मजिस्ट्रेट और परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए हर परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। हर केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा तिथि से एक दिन पूर्व परिसर की साफ-सफाई, कमरों में प्रकाश के लिए बिजली, आरओ के पानी, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें। नो रिलेशन सर्टिफिकेट अवश्य भरवा लिया जाए। हर केंद्र के प्रवेश द्वार पर दो महिला व दो पुरुष कांस्टेबल की ड्यूटी लगाएं। जिन कमरों में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, उसकी सीसी टीवी रिकार्डिंग कराई जाएगी। कोविड-19 के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों पर हेल्प डेस्क को स्थापित करते हुए उस पर सैनिटाइजर व इंफ्रारेड थर्मामीटर व पल्स आक्सीमीटर की व्यवस्था कराएं। एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर गौरव कुमार, डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें