फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में बोले ओमप्रकाश राजभरः भाजपा डूबती नैया, उस पर सवार होना खतरे से खाली नहीं

विज्ञापन
छित्तेपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राष्ट्रीय अ? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी के बगैर 2022 में किसी की सरकार नहीं बनेगी। सरकार बनाने के लिए सुभासपा की आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा डूबती नैया है, उस पर सवार होना खतरे से खाली नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने उक्त बातें बुधवार को दीदारगंज विधानसभा के सिकरौर बाजार के छित्तेपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। इसके पूर्व बैठक की शुरूआत सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सुहेलदेव के चित्र पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने प्रदेश में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के अलावा जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी जैसे वादों के साथ चुनाव में उतरा जाएगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता शशि प्रकाश सिंह मुन्ना समेंदा ने पल्हना ब्लाक से नीरज सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। इस मौके पर शशि प्रकाश सिंह मुन्ना प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता, फखरे आलम, अभिमन्यु सिंह सहित दीदारगंज विधानसभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें