फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, ट्रेन से कटकर महिला ने दी जान

Fri, 30 Jul 2021 03:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

दोनों ही घटनाओं के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है तो वहीं वृद्ध की हत्या का कारण अभी साफ नहीं है। 
विज्ञापन
वृद्ध की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वहीं, रानी की सराय थाना क्षेत्र में विवाहिता ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही घटनाओं के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है तो वहीं वृद्ध की हत्या का कारण अभी साफ नहीं है। 

विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र में रामपुर बढ़ौना गांव वृद्ध की हत्या कर दी गई। वारदात को बृहस्पतिवार रात तब अंजाम दिया गया जब वृद्ध ट्यूबवेल पर सो रहा था। शुक्रवार सुबह  ग्रामीणों ने वृद्ध को मृत हाल में पाया तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र स्व. कल्पनाथ सिंह की गांव के उसरा में ट्यूबवेल है। वो बृहस्पतिवार रात ट्यूबवेल पर सोने के लिए चले गए। वे चारपाई पर मच्छरदानी लगा कर सो रहे थे। देर रात अज्ञात लोगों ने वृद्ध पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। सुबह गांव के लोग उसरा की तरफ गए तो उन्हें चारपाई पर ही मृत हाल में पाया। सूचना परिजनों के साथ ही पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


मेंहनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना चोरों द्वारा किए जाने की आशंका जतायी जा रही है। मृतक के पुत्र के अनुसार ट्यूबवेल पर स्टेबलाइजर लगा है। तीन दिन पूर्व भी चोरी की कोशिश हुई थी। आशंका है कि बीती रात चोरी के इरादे से आए बदमाशों  ने विरोध करने पर वृद्ध की हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा  है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

विवाहिता रात से ही थी लापता, सुबह ट्रैक पर मिला शव

रानी की सराय थाना क्षेत्र स्थित महमूदपुर-चुहड़पुर डगरा स्थित रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह एक महिला की ट्रेन से कटी लाश मिलने पर सनसनी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महमूदपुर गांव निवासीनी 27 वर्षीय अनिता प्रजापति पत्नी सोनू प्रजापति का बृहस्पतिवार को परिजनों से कुछ विवाद हुआ था।

रात में खाना खाने के बाद वह घर से निकली और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर तलाश की मगर सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर महमूदपुर-चुहड़पुर डगरा के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला का कटा हुआ शव देखा। सूचना के बाद रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद शुरू हुई। कुछ ही देर में महिला की पहचान अनिता पत्नी सोनू के रुप में हुई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका दो बच्चों की मां थी। घटना के पीछे कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। वहीं स्टेशन अधीक्षक रानी की सराय के अनुसार उत्सर्ग एक्सप्रेस से घटना हुई है। 
विज्ञापन

मछली मारने गया युवक पोखरी में डूबा 

सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवां गांव में पोखरी में डूब जाने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शेरवां गांव निवासी 32 वर्षीय मंजय पुत्र लोचन शुक्रवार दिन में 11 बजे पोखरी पर  मछली मार रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। जब तक उसे पोखरी से बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें