फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घर में ही मृत मिला वृद्ध, दुर्गंध उठने पर हुई लोगों को जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर के सिधारी क्षेत्र के रहने वाले एक वृद्ध का शव उसके घर में ही पड़ा हुआ मिला। घर से दुर्गंध उठने पर आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय वह घर पर अकेले थे। पत्नी पुत्र के साथ मायके गई हुई थी।
विज्ञापन

मूलरूप से देवगांव कोतवाली के रामपुर कठेरवा गांव निवासी कल्पनाथ यादव (70) शहर के सिधारी क्षेत्र में मकान बना कर परिवार के साथ रहते थे। बीते 26 मई को पत्नी बेटे के साथ अपने मायके चली गई। कल्पनाथ घर पर अकेले रह गए थे। पुत्र के अनुसार 28 मई को उसकी पिता से बात भी हुई थी। इसके बाद घर में ही उनकी न जाने कब मौत हो गई। शनिवार की देर शाम आसपास के लोगों ने घर से दुर्गंध उठता महसूस किया तो सूचना पुलिस व परिजनों को दिया। सूचना पर परिजन के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घर का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर कल्पनाथ मृत हाल में पड़े थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पेशे से वकील थे और कलेक्ट्री में वकालत करते थे। वह एक पुत्र व एक पुत्री के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें