लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के अचलनगर गांव के देवारा करताराम दुबे बस्ती निवासी 55 वर्षीय श्रीमन यादव पुत्र समई यादव रविवार की सुबह भैंस लेकर छोटी सरयू नदी पर गए थे। वापस घर लौटते समय दिन के लगभग ग्यारह बजे नदी किनारे उनका पैर फिसला और वे नदी की तेज धारा की चपेट में आ कर बह गए। साथ गए दो बच्चों ने यह देखा तो शोर मचाया।
जब तक लोग मौके पर जुटते और वृद्ध को नदी से बाहर निकलते तब तक वह डूब चुके थे। काफी प्रयास के बाद स्थानीय लोगों ने उसे नदी की जलधारा से खोज कर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।