फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गरीबों को खाद्यान्न लाने के लिए मुफ्त में मिलेगा बैग

विज्ञापन
राशन की दुकानों पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को मिलेगा बैग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कोटे का अनाज लाने के लिए उपभोक्ताओं को मुफ्त थैला मिलेगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में पात्र लाभार्थियों को इसी माह से बैग मुहैया कराया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी को वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव सूचना विभाग नवनीत सहगल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अगस्त माह में बैग वितरण की व्यवस्था करने को कहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। फिलहाल अनाज लेने के लिए घर से बैग या बोरा लेकर कोटेदार के यहां जाना पड़ता है। मगर अब सभी राशन की दुकानों पर यह बैग मिलेगा। जिले के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रत्येक लाभार्थी को बैग वितरित किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि अपर मुख्य सचिव का पत्र मिला है। अगस्त के प्रथम सप्ताह से बैग में राशन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें