फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पशुपालकों को भी मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पशुपालन को प्रोत्साहन देने के लिए पशुपालकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जाएगी। प्रथम चरण में जिले के सात हजार 500 पशुपालकों को कार्ड मुहैया कराने का लक्ष्य है। इस कार्ड के जरिए पशुपालक बैंक से तीन लाख रुपये तक कर्ज ले सकेंगे। पशु चिकित्सालय पर इसके लिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

अब तक किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिली थी। मगर कार्ड देने के लिए बैंक किसान के नाम पर राजस्व अभिलेख में दर्ज जमीन को धरोहर के रूप में मानते थे। पशुपालकों को जमीन नहीं होने पर भी किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिया जाएगा। जिला पशु चिकित्साधिकारी डा. वीरेंद्र ने बताया कि गाय, भैंस, सुअर, घोड़ा, बकरी का पालन करने वाले किसानों को तीन लाख रुपये तक का किसान क्रेडिट कार्ड मिल सकेगा। पशुपालक पशुचिकित्सालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड व बैंक पासबुक की छाया प्रति लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें