फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 24 राजकीय इंटर कॉलेजों में एक भी नहीं, 4 सहायता प्राप्त कॉलेजों का ही मेरिट में स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम ने एक बार फिर सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के 24 राजकीय इंटर कॉलेजों में से जिला टॉपटेन की सूची में किसी भी कॉलेज के छात्र को जगह नहीं मिल सकी है। जबकि 97 सहायता प्राप्त कॉलेजों में से चार कॉलेजों के बच्चे ही सिर्फ हाईस्कूल की जिले स्तर पर जारी मेरिट में जगह बना सके हैं। जबकि इंटरमीडिएट में राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के एक भी बच्चे जिला टॉप टेन की सूची में स्थान नहीं बना सके।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित 24 राजकीय व 97 ऐडड कॉलेजों की शैक्षिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काफी प्रयास किए जाते हैं। इसके बाद भी मेरिट में न के बराबर बच्चों का नाम आया है। जबकि हाईस्कूल में 25 छात्र-छात्रा और इंटर में 11 छात्र-छात्राओं ने जिला के टॉपटेन की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। यदि हाईस्कूल की टॉपटेन की सूची देखी जाए तो 25 में से मात्र चार सहायता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों ने ही टॉपटेन की सूची में अपना नाम दर्ज करा सके। वहीं इंटरमीडिएट में एक भी बच्चे राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों की टॉपटेन की सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा सके। हाईस्कूल में सहायता प्राप्त विद्यालय जनता इंटर कालेज, ठेकमा बिजौली की छात्रा गरिमा गोंड ने 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान, श्री मति तपेश्वरी देवी जायसवाल इंटर कालेज सरदहां के छात्र सुंदरम यादव ने 94.50 प्रतिशत अंक पाकर जिले में चौथा स्थान, जनता इंटर कालेज अहरौला के प्रियेश कुमार प्रजापति ने 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में आठवां स्थान, केवी इंटर कालेज मार्टीनगंज की छात्रा खुशी विश्वकर्मा ने 93.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 9वां स्थान प्राप्त किया। ऐसे में सरकारी इंटर कॉलेजों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि रिटायर्ड शिक्षकों का कहना है कि सबसे बड़ी समस्या, राजकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर है। कई सरकारी कॉलेज ऐसे हैं, जहां पर मानक के अनुरूप शिक्षक नहीं तैनात है। शैक्षिक सुधार को लेकर सबसे बड़ी आवश्यकता है कि स्कूलों में पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती की जाए।
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। कई सारे नवाचार शुरू किए गए हैं। धीरे-धीरे करके उनका परिणाम सामने आएगा। फिलहाल, सरकारी कॉलेजों के परीक्षा परिणाम का अध्ययन किया जाएगा।- उपेंद्र कुमार,
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें