फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना स्वेटर, जूता मोजे के नौनिहालों की कट गई ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के एक लाख से अधिक बच्चों को सर्दी में स्वेटर, जूते व मोजे नहीं मिल सके। इनके अभिभावकों के खाते में धनराशि नहीं भेजी गई। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि तीन लाख से अधिक बच्चों के अभिभावकों के खाते में रुपये भेजे जा चुके हैं। जो बच्चे रह गए हैं, उनके अभिभावकों के खातों में भी जल्द धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं को यूनीफार्म, जूता, मोजा, बैग आदि के लिए 1100 रुपये सीधे अभिभावक के खाते में डीबीटी के माध्यम से मिलने थे। ठंड के चार महीने गुजर जाने के बाद भी जिले के करीब एक लाख से अधिक बच्चों के अभिभावकों को यूनिफार्म खरीदने का भुगतान नहीं हो सका है। जिससे यह छात्र-छात्राएं बिना यूनीफार्म व जूते मोजे के बिना विद्यालय ही पहुंच रहे हैं। जनपद में 2705 परिषदीय विद्यालयों में कुल चार लाख 10 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब तक तीन लाख 20 हजार छात्र-छात्राओं के आधार का सत्यापन किया जा चुका है। उनके खातों में धनराशि भी भेजी जा चुकी है। बताया कि छात्रों का सही मिलान नहीं हो पाया था जिसके कारण अभी तक नहीं आ सका। प्रक्रिया जारी है। अब जल्द ही शेष छात्रों को धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें