फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की नौ दूकानें निलंबित

Tue, 11 Aug 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रभारी जिलाधिकारी महेंद्र वर्मा के निर्देश पर समस्त उपजिलाधिकारियों और उर्वरक निरीक्षकों की टीमों ने सोमवार को जिले में उर्वरक की दूकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दूकानों से नमूने लेने के साथ ही अनियमितता मिलने पर नौ दूकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सगड़ी और जिला कृषि अधिकारी की टीम ने बिलरियागंज स्थित मेसर्स खलील एंड ब्रदर्स का लाइसेंस अभिलेख उपलब्ध न कराने पर  निलंबित कर दिया । साथ ही बिलरियागंज और मालटाड़ी स्थित पांच दूकानों से उर्वरकों के नमूने लिए गए। उपजिलाधिकारी सदर और भूमि संरक्षण अधिकारी ने सात प्रतिष्ठानों का जायजा लिया। इसमें दो प्रतिष्ठानों से उर्वरक के नमूने लिए गए। जहानागंज स्थित मेसर्स सर्वजीत मौर्य का स्टाक रजिस्टर उपलब्ध न होने पर उसके लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया। उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर और अपर जिला कृषि अधिकारी की टीम ने 10 दूकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मेंसर्स मुहम्मद युनुस खाद भंडार कोयलसा और मेसर्स एके वर्मा देउरपुर के अभिलेख नहीं मिले। इस पर उनके लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया। उपजिलाधिकारी लालगंज ओर सहायक आयुक्त सहकारिता की टीम ने जनता खाद भंडार पल्हना, मेसर्स नंदलाल जायसवाल कहला लालगंज और सिद्धी विनायक ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित कर दिया । उपजिलाधिकारी मेंहनगर और वरिष्ठ रक्षा सहायक टीम ने 14 दूकानों की जांच की। इसमें से दो दूकानदारों को पारदर्शिता लाने की चेतावनी दी गई। उपजिलाधिकारी निजामाबाद और जिला उद्यान अधिकारी की टीम ने आठ दूकानों का जायजा लिया। मेसर्स यादव खाद भंडार शेरवा सरायमीर ने अभिलेख नहीं दिखाया। इस नाते दूकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। उपजिलाधिकारी फूलपुर और उपक्षेत्र प्रबंधक इफको की टीम ने 13 उर्वरक प्रतिष्ठानों की स्थिति जांची। मेसर्स यादव उर्वरक केंद्र अंबारी द्वारा अभिलेख  न दिखाने पर उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया। जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे ने बताया कि विभाग का यह अभियान अभी जारी रहेगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें