आजमगढ़। सपा की साइकल यात्रा छठवें दिन पूरे रंग में दिखी। उमस और गर्मियों के बीच उत्साहित कार्यकर्ताओं सपा की योजनाओं को लेकर गांव-गांव, गली-गली घूमे। मुखिया मुलायम सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यो का गुणगान किया।
निजामबाद क्षेत्र से सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और विधायक आलमबदी आजमी के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जिस गति से विकास कार्य कर रही है, उससे पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष निजामाबाद प्रेमा यादव, अशोक यादव, इसरार अहमद, बाबू भाई, लईक अहमद, एसके सत्येन आदि उपस्थित रहे।
मेंहनगर क्षेत्र से पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकली। इसमें पूर्व विधायक भोला पासवान, कल्पनाथ पासवान, भोला मास्टर, रामअवध यादव, हंसराज यादव आदि शामिल हुए। मुबारकपुर विधा सभा क्षेत्र के बबुरा, मंदे, सुल्तानीपुर, मोलनापुर,भागवत आदि गांवों से होकर पूर्व प्रत्याशी अखिलेश यादव के नेतृत्व में साइकल यात्रियों का काफिला गुजारा। इसमें शोभनाथ यादव, भोला यादव, गुल्लू, रामचंदर, दीपचंद बिसारद आदि मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने अपने गांव सेनपुर से सपा की साइकल यात्रा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने बसईयां तक साइकल चलाकर सपा की नीतियों और विकास कार्यों की लोगों को जानकारी दी। सेनपुर, बसहिया, थिरईपट्टी, सुखीपुर, पांडेय का पुरा बढय़ा आदि गांवों में विधायक डा. संग्राम यादव के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकली। रामवृक्ष राजभर, चंद्रशेखर, चंद्रजीत यादव, हरिराम यादव, सुबासचंद जायसवाल आदि ने समाजवादी संदेश जनता को सुनाया। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद के नेतृत्व में डा. हरिराम सिंह यादव, दिलवर यादव, कन्हैया सिंह आदि ने गोरिया बाजार, गद्दोपुर, जमालपुर, सहाबुद्दीनपुर में समाजवादी साइकल दौड़ाई। विधायक अभयनरायन पटेल, रामदरश यादव, श्यामनरायन यादव, दुर्ग विजय राम ने बनौरा, कंजरा मोड़, भटौली, सालेहपुर, अजगरा, इस्माइलपुर, इमिलिया, छपरा सुल्तानपुर, अजमतगढ़ में समाजवादी साइकल चलाई। छाऊ, रसड़ा, परशुरामपुर, कमरांवा, सिसवारा में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, रामआसरे चौहान, आदिल शेख, विभूति सरोज, शशिकांत सरोज, अभिमन्यू यादव, शकील अहमद, रामसिंगार यादव, फेरई सरोज, पारस बिंद ने समाजवादी साइकल चलाई। सदर विधानसभा क्षेत्र में ब्लाक प्रमुख विजय यादव के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली। वहीं फूलपुर विधानसभ क्षेत्र विधायक श्यामबहादुर यादव के नेतृत्व में साइकल यात्रा निकाली। इस दौरान विजय बहादुर यादव, रिंकू सिंह, फौजदार, बृजलाल यादव, गामा प्रसाद आदि उपस्थित रहे। ठेकमा संवाददाता के अनुसार लालगंज विधायक बेचई सरोज के नेतृत्व में भीरा बाजार से साइकल यात्रा निकाली गई। सपा जिला महासचिव हरि प्रसाद दूबे ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकल यात्रा बाजार से निकलकर गिड़उर होते सपा नेता धर्मेंद्र सिंह पप्पू के आवास गई। इसके बाद साइकल यात्रा राजेपुर नुआवा, सरायमोहन होते हुए ठेकमा पहुंच संपन्न हुआ। जनसभा में गायिका नीतू राय ने गीतों से सपा सरकार की उपलब्धियों गिनाई। इस दौश्रान दुर्गा प्रसाद सरोज, रामचरित्तर यादव, देवनाथ यादव, राजू यादव, आरपी राय, नीरज राय, मुन्ना राय आदि उपस्थित रहे।