फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकों के विरोध के बीच जबरन लगवाया नया ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
सिधारी थाना में ट्रांसफर्मार लगवाने के लिए भारी संख्या में पहुंची फोर्स विरोध करने वालों को हटा? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद की पुलिस बेलगाम हो चुकी है। कहीं भी किसी से भी गाली-गलौज पर दुर्व्यवहार पर उतारू हो जा रही है। ऐसा ही नजारा रविवार को शहर के सिधारी क्षेत्र में देखने को मिला जब नागरिकों को विरोध के बीच 100 से ज्यादा पुलिस वाले बिजली विभाग के साथ एक ट्रांसफार्मर लगवाने पहुंची थी। वहीं एक प्रेस फोटोग्राफर फोटो लेने लगा तो सिधारी थाने के एक दरोगा गाली-गलौज और दुर्व्यवहार पर उतर आए। देर शाम तक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना की जानकारी से ही इंकार करते नजर आए।
विज्ञापन

सिधारी रामलीला मैदान के पास एक शांपिंग मॉल है। इसके लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली की सप्लाई दी हुई है। ट्रांसफार्मर तो मॉल के बिल्डिंग पर लगा हुआ है, लेकिन उसका कंट्रोल यूनिट (छोटा ट्रांसफार्मर) सड़क किनारे लगे दो खंभों पर रखा हुआ है। एक अगस्त को यह कंट्रोल यूनिट तेज धमाके के साथ फट गया जिससे चार लोग झुलस गए थे। इसके बाद बिजली विभाग ने कई बार अपने स्तर से दूसरा कंट्रोल यूनिट लगाने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते लगा नहीं सका। रविवार को भारी संख्या में पुलिस बल के साथ बिजली विभाग के लोग कंट्रोल यूनिट लगाने पहुंचे तो स्थानीय लोग विरोध पर उतर आए। लोगों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान एक दैनिक समाचारपत्र का फोटोग्राफर फोटो लेने लगा। इसपर सिधारी थाने के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह मीडियाकर्मी से गाली-गलौज करने लगे। इसके साथ ही नागरिकों के विरोध के बीच डेढ़ सौ की संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में कंट्रोल यूनिट लगा दी गई। वहीं, सब इंस्पेक्टर की इस करतूत के बाबत जब उच्चाधिकारियों से संपर्क किया गया तो वे घटना की जानकारी होने से ही इंकार करते नजर आए।
मीडियाकर्मी के साथ दुर्व्यवहार की जानकारी नहीं है। पता करते है कि क्या मामला था। यदि गाली गलौज हुआ है तो निश्चित तौर पर कुछ कारण रहा होगा। जानकारी होने के बाद ही इस प्रकरण में कुछ कहा जा सकेगा। - पंकज पांडेय, एसपी सिटी

सिधारी थाना में ट्रांसफर्मार लगवाने के लिए भारी संख्या में पहुंची फोर्स विरोध करने वालों को हटा?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें