आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष सदर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। 14 सितंबर को ब्लड डोनेशन कैंप लगेगा। 15 सितंबर को 70 गरीब भाई-बहनों को चश्मे का वितरण किया जाएगा। 16 सितंबर को जिला मुख्यालय के 70 सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम होगा।
17 सितंबर को जनप्रतिनिधियों के सहयोग से दिव्यांगों को विभिन्न उपकरण व कृत्रिम अंग प्रदान किया जाएगा। इसी दिन 70 गरीब बस्तियों और अस्पतालों में फल वितरित किया जाएगा। 18 को 70 गांवों में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम और प्लास्टिक मुक्त का संकल्प लेना। 19 को 70 ग्राम पंचायतों में पौधरोपण होगा। 18 से 20 तक प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर सेमिनार होगा। 20 सितंबर को कोविड 19 से संबंधित 70 स्लाइड की प्रदर्शनी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित व प्रसारित करने का कार्यक्रम है। 26 से 28 सितंबर तक हर बूथ पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। 26 को पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित व्याख्यान शाला होगी। 27 सितंबर से दो अक्टूबर तक आत्मनिर्भर भारत पैकेज पर विभिन्न योजनाओं से पर सेमिनार होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी जिला पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी दे दी गई है। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा।