फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया सर्किल रेट जुलाई से होगा लागू, सूची तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कृषि, आवासीय भवनों व व्यवसायिक निर्माण के मूल्यांकन एवं स्टांप शुल्क की अदायगी के लिए एक जुलाई से नई सर्किल दर प्रभावी होगी। नए सर्किल रेट सूची तैयार कर ली गई है। उसे उप निबंधक कार्यालय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं सहायक महानिरीक्षक निबंधन के कार्यालयों में देखा जा सकता है और आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि उक्त प्रस्तावित मूल्यांकन सूची का निरीक्षण किसी भी कार्यदिवस को दिन में 10 बजे से शाम पांच बजे तक किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने सर्वमान्य को सूचित किया है कि जिस किसी को भी प्रस्तावित मूल्यांकन सूची के संबंध में कोई भी आपत्ति या सुझाव प्रस्तुत किया जाना हो तो अनिवार्य रूप से अपनी आपत्ति एवं सुझाव 26 जून को शाम पांच बजे तक प्रस्तुत कर सकता है। उक्त समस्त आपत्तियों का निस्तारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 28 जून को कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें