फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पुलिस को चकमा देकर अस्पताल में भागा हत्यारोपी बंदी, 25 हजार रुपये का इनाम घोषित

Fri, 12 Dec 2025 02:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में हत्यारोपी बंदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर जिला अस्पताल से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी पर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार का इनाम घोषित किया। 
विज्ञापन
आरोपी उदय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के मंडलीय कारागार का एक हत्यारोपी बंदी शुक्रवार तड़के जिला अस्पताल से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
फरार बंदी की पहचान उदय उर्फ ‘गुजराती’ के रूप में हुई है। वह गुजरात के अहमदाबाद थाना ईसानगर का मूल निवासी है तथा इन दिनों गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में रहता था। हत्या के मुकदमे में बंद उदय को 6 सितंबर 2021 को प्रशासनिक आधार पर गोरखपुर जेल से आजमगढ़ जेल भेजा गया था। वह पिछले चार वर्षों से आजमगढ़ जेल में बंद था।

बताया जा रहा है कि उदय की तबीयत लंबे समय से खराब रहती थी और उसे हर 15 दिन में इलाज के लिए अस्पताल लाना पड़ता था। पाइल्स व खून की कमी की वजह से उसे 6 दिसंबर को फिर से मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह उदय टॉयलेट जाने के बहाने उठा और मौके का फायदा उठाकर सुरक्षा में तैनात जेलकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। काफी देर तक न मिलने पर दोनों सुरक्षाकर्मी उसकी तलाश करते रहे, लेकिन नाकाम रहने पर जेल प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें; कफ सिरप कांड: ईडी की टीमों ने शुभम जायसवाल के दो ठिकानों पर मारा छापा, दिवेश जायसवाल के घर भी पहुंची टीम
विज्ञापन


जेल प्रशासन की जानकारी पर शहर कोतवाली पुलिस हरकत में आई और विभिन्न स्थानों पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि फरार बंदी उदय उर्फ गुजराती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें