फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दाढ़ी बनवाने गए युवक की कैंची घोंप कर हत्या, सैलून संचालक ने ही वारदात को दिया अंजाम

Thu, 02 Jun 2022 12:37 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के कोईनहां बाजार युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या का आरोप सैलून संचालक पर है। दाढ़ी जल्दी बनवाने को लेकर विवाद में सैलून संचालक ने युवक की कैंची घोंपकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
युवक की मौत से परिजनों में कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के कोईनहां बाजार में दाढ़ी बनवाने गए युवक को सैलून संचालक ने गले पर कैंची घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से रेफर होने पर परिजन उसे कहीं और ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


वहीं घटना से आक्रोशित युवक के परिजनों ने गुरुवार सुबह चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी सैलून संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोइनहां बाजार निवासी शिवशंकर (22) पुत्र हरिकेश साइकिल से फेरी लगा कर बक्सा में कुंडी आदि लगाने का काम करता था।

दाढ़ी बनवाने को लेकर हुआ विवाद
बुधवार रात वह दाढ़ी बनवाने सैलून संचालक परवेज उर्फ सिब्बू निवासी बड़सरा आइमा के पास गया और अपना नंबर लगाया। कुछ समय बाद जब  शिवशंकर का नंबर आया तो सैलून संचालक परवेज ने उसकी जगह किसी और का दाढ़ी बनाना शुरू कर दिया। जिसे लेकर शिवशंकर और परवेज के बीच कहासुनी होने लगी।

विज्ञापन

कुछ ही देर में बात इतनी बढ़ गई कि परवेज ने बाल काटने वाली कैंची को शिवशंकर के गले में घोंप दिया। जिससे शिवशंकर लहूलुहान हो गया। घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शिवशंकर को इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल आए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे अभी लेकर अन्यत्र अस्पताल पर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शिवशंकर चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गुरुवार सुबह सुबह कोईनहां बाजार पूरी तरह से बंद रहा और आक्रोशित लोग सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। सूचना पर एसडीएम निजामाबाद रवि कुमार मौके पर पहुंचे और तीन घंटे बाद समझाबुझा कर जाम समाप्त करवाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें