फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: मामूली विवाद में पति बना हैवान, पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस के आने से पहले फरार

Fri, 25 Mar 2022 11:30 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के वैसपुर गांव निवासी राकेश शर्मा की अक्सर मामूली बात को लेकर पत्नी रेखा (30)  से तकरार होती थी। गुरुवार रात राकेश को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में बीती रात मामूली घरेलू विवाद में पति हैवान बन गया। वह अपनी पत्नी तब तक पीटता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। वारदात को अंजाम देकर वह मौके फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाशी में जुटी है। यह खौफनाक घटना अतरौलिया थाना क्षेत्र के वैसपुर गांव की है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


 गांव निवासी राकेश शर्मा की अक्सर मामूली बात को लेकर पत्नी से तकरार होती थी। वह अपनी पत्नी को आए दिन मारता-पीटता था। गुरुवार रात भी किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच फिर विवाद हो गया। राकेश को इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी पत्नी रेखा (30) को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया।

इस दौरान उसकी पत्नी उससे रहम की भीख मांगती रही लेकिन आरोपी पति का दिल नहीं पसीजा। उसके मासूम बच्चों ने पिता को रोकने की बहुत कोशिश कि लेकिन आरोपी पिता के सिर पर तो जैसे पत्नी को मौत के घाट उतारने का शैतान सवार हो चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वह तब तक रेखा को पीटता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले राकेश मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अतरौलिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो बच्चों  8 वर्षीय पुत्र सितांश और 6 वर्ष की पुत्री शिक्षा की मां थी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें